Home Breaking News Karnataka: जेडीएस से समझौता करने को क्यों मजबूर हुए अमित शाह, कांग्रेस की इस चाल को ध्वस्त करना है लक्ष्य

Karnataka: जेडीएस से समझौता करने को क्यों मजबूर हुए अमित शाह, कांग्रेस की इस चाल को ध्वस्त करना है लक्ष्य

0
Karnataka: जेडीएस से समझौता करने को क्यों मजबूर हुए अमित शाह, कांग्रेस की इस चाल को ध्वस्त करना है लक्ष्य

[ad_1]

Karnataka BJP-JDS Alliance Amit Shah plans Congress fight in Lok Sabha 2024 analysis news and updates

अमित शाह के साथ एचडी देवगौड़ा (बाएं) और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया (दाएं)।
– फोटो : Social Media

विस्तार


इंडिया गठबंधन बनने के बाद भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में चुनौती सबसे कठिन हुई है, उसमें कर्नाटक भी शामिल है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 28 सीटों में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन जिस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक पर जीत हासिल की है, उससे समीकरण पलटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को कर्नाटक में बड़ा नुकसान हो सकता है। 

इस नुकसान की आशंका को खत्म करने के लिए भाजपा ने जेडीएस से समझौता कर लिया है। समझौते के अनुसार भाजपा जेडीएस को लोकसभा की चार सीटें देगी। जेडीएस के भाजपा के साथ आने से निचली जातियों के मतदाताओं के वोट एनडीए खेमे में आ सकते हैं जिससे भाजपा को लगता है कि वह अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने में कामयाब हो सकती है। जेडीएस ने जब विपक्षी दलों के  इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया था, तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वह भाजपा के साथ जा सकती है। 

पिछले लोकसभा चुनाव में अजेय 51.38 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 28 में से 25 सीटों पर जीतने वाली भाजपा अचानक बैकफुट पर क्यों आ गई और उसे जेडीएस से समझौता क्यों करना पड़ा, इसका जवाब कांग्रेस की उस रणनीति में भी छिपा हुआ है जिसके आधार पर वह एक बार फिर कर्नाटक में अपनी जीत हासिल करने की योजना बना रही है।  






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here