[ad_1]
हाइलाइट्स
ईशान किशन इस समय एशिया कप में खेल रहे हैं
ईशान के बचपन के कोच ने न्यूज 18 से खुलकर बातचीत की
चंडीगढ़. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने एशिया कप (Asia Cup 2023) में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर साबित कर दिया कि वह भविष्य के सुपर स्टार हैं. बिहार में जन्मे और झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस छोटे कद के खिलाड़ी ने अपनी मेहनत के बल पर जल्द ही खास मुकाम हासिल कर लिया है. ईशान को यहां तक पहुंचाने में उनके कोच उत्तम मजूमदार (Uttam Majumdar) का बड़ा हाथ रहा है जिन्होंने इस प्रतिभावान खिलाड़ी के टैलेंट को पहचानकर उन्हें इस काबिल बनाया.
उत्तम मजूमदार ने खास बातचीत में ईशान के बारे में कई अनसुनी कहानियां बताई. कोच ने बताया कि 6 साल की उम्र में ईशान अपने पिता के साथ उनके पास पटना के ग्राउंड पर आए थे. उत्तम ने बताया कि ईशान को मैंने नेट्स पर 6 गेंदें डाली और जिस तरह से इस लेफ्ट हैंड बैटर ने कवर ड्राइव खेले, उससे मुझे लग गया था कि इसमें टैलेंट है.
US Open: कोको गॉफ बनाम सबालेंका में खिताबी शो, कौन किसपर भारी, जानिए आंकड़ों की जुबानी
7 साल की उम्र में अंडर 14 टीम के साथ खेला मैच
कोच उत्तम मजूमदार ने बताया कि एक बार उन्होंने ईशान को अंडर 14 टीम के साथ मैच खिलाने की सोची. तब ईशान की उम्र 7 साल थी. ईशान उस मैच में ओपनिंग के लिए उतरे और उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. जब वह 14 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे, तभी एक बाउंसर उनकी हेलमेट पर लगा. इसके बाद ईशान के नाक से खून बहने लगा. ईशान को बाइक के जरिए आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें टांके लगाए गए. ईशान किशन को वनडे विश्व कप स्क्वॉड में चुना गया है. वह इस समय एशिया कप में खेल रहे हैं.
ईशान के जज्बे को देखकर कोच ने कही थी ये बात
कोच ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वह ग्राउंड पर आ गए और ईशान के साथ उनके पिता थे. कुछ देर बाद पीछे से आवाज आई तो देखा कि ईशान किशन पैड पहनकर खड़ा था और हेलमेट पहनने की कोशिश कर रहा था. यह सब देखकर कोच दंग रह गए. इसके बाद कोच को यकीन हो गया कि यह लड़का एक दिन जरूर इंडिया के लिए खेलेगा.
पाकिस्तान के खिलाफ शतक चूकने से निराश थे ईशान
कोच उत्तम मजूमदार ने बताया की पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के बाद ईशान खुश थे लेकिन जिस शॉट पर आउट हुए उसको लेकर निराश भी थे. ईशान ने कहा था की गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगने से कैच उठ गया, नहीं तो वो भी बाउंड्री के लिए बाहर जाती.
माही ने ईशान को कही थी ये बात
उत्तम ने बताया की 2016 में ईशान ने दिल्ली के खिलाफ जब रणजी मुकाबले में 273 बनाए थे, तब झारखंड की ड्रेसिंगरूम में महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे. ईशान की इस बेहतरीन पारी को देखकर धोनी गदगद हुए और उन्होंने कहा कि यदि तुमने इंडिया नहीं खेला तो यह जस्टिफाई नहीं होगा.
.
Tags: Ishan kishan, Ms dhoni, ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 17:56 IST
[ad_2]
Source link