[ad_1]
नई दिल्ली. यूपी टी20 लीग (UP T20 League) का 16वां मैच नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच में नोएडा सुपर किंग्स ने एकतरफा जीत दर्ज की. उन्होंने कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हराया. मैच में टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने आतिशी पारी खेली. हम बात कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतिश राणा के बारे में, जिन्होंने नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ 46 गेंदों में 186 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 86 रन ठोके.
नोएडा सुपर किंग्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. कानपुर सुपरस्टार्स की टीम बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी. इस दौरान उन्होंने 7 विकेट भी गंवाए. ओपनिंग करते हुए अंश यादव ने 32, सौरव दुबे ने 0 रन बनाए. इसके अलावा समीर रिजवी ने 37, आकाशदीप नाथ ने 31 और संदीप तोमर ने बेहतरीन 40 रनों की पारी खेली.
165 रन चेज करते हुए नोएडा सुपरकिंग्स ने 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. ओपनिंग करते हुए अल्मास शौकत ने 55 ररन बनाए. नीतीश राणा ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 46 गेंदों में 86 रन बनाए. उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. नीतीश राणा करीब 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. लेकिन उस मैच के बाद उन्हें टीम में दोबारा कभी मौका नहीं मिला. उस मैच में राणा सिर्फ 14 गेंदों में 7 रन बना सके थे.
आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं राणा
नीतीश राणा आईपीएल में कप्तानी भी कर चुके हैं. दरअसल, श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट ने नीतीश रााणा को कप्तानी देने का फैसला किया था. हालांकि, वह कोलकाता के लिए उतने कारगर साबित नहीं हुए थे. आईपीएल 2023 में उनकी टीम का सफर सांतवें नंबर पर रहकर खत्म हुआ था.
.
Tags: Kolkata Knight Riders, Nitish rana
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 09:53 IST
[ad_2]
Source link