Home Breaking News पंजाब में पुलिस का बड़ा अभियान: गैंगस्टरों से जुड़े 822 ठिकानों पर दी दबिश, 2000 जवानों ने चप्पा-चप्पा खंगाला

पंजाब में पुलिस का बड़ा अभियान: गैंगस्टरों से जुड़े 822 ठिकानों पर दी दबिश, 2000 जवानों ने चप्पा-चप्पा खंगाला

0
पंजाब में पुलिस का बड़ा अभियान: गैंगस्टरों से जुड़े 822 ठिकानों पर दी दबिश, 2000 जवानों ने चप्पा-चप्पा खंगाला

[ad_1]

Police raids 822 hideouts linked to gangsters in Punjab

पंजाब पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार


पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर आतंकी गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गैंगस्टरों से जुडे 822 ठिकानों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। यह विशेष चेकिंग अभियान करीब चार घंटे चला। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए गैंगस्टरों के मॉडयूल से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। 

उन्होंने कहा कि इसके पीछे प्रयास यही है कि आतंकी और गैंगस्टरों को गठजोड़ को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह से डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस की तरफ से यह विशेष अभियान सुबह सात बजे से 11 बजे तक चला। ऑपरेशन में 350 से अधिक पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 2000 से अधिक जवान शामिल थे। 

अभियान में 28 पुलिस जिलों में गैंगस्टरों के साथियों, रिश्तेदारों, दोस्तों के ठिकानों व अन्य जगह पर छापेमारी की गई। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया अभियान में सभी जिलों के एसएसपी व सीपी शामिल थे। अभियान में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में मजबूत पुलिस टीमों को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने कुछ संदिग्ध लोगों को काबू किया। बता दें कि पुलिस लगातार ऐसे अभियान प्रदेश भर में चला रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here