Home Sports पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के घर घुसा अजगर, कर दिया हमला, फिर क्या हुआ? देखें VIDEO

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के घर घुसा अजगर, कर दिया हमला, फिर क्या हुआ? देखें VIDEO

0
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के घर घुसा अजगर, कर दिया हमला, फिर क्या हुआ? देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के घर घुसा अजगर,
कर दिया हमला, फिर क्या हुआ? देखें VIDEO

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का 3 बार हिस्सा रहे थे. वह साल 1999, 2003 और साल 2007 की चैंपियन टीम का हिस्सा थे. ग्लेन ने अपने क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया. क्रिकेट मैदान पर तो उन्होंने जलवा बिखेरा ही है. अब वह अपने घर में भी एडवेंचरस होते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सांप को अपने घर से बाहर करते दिखाई दे रहे हैं.

ग्लेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अजगर को घर से बाहर करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा,”सारा लियोन मैक्ग्रा के भरपूर प्रोत्साहन और सपोर्ट के बाद घर में मौजूद सभी 3 कोस्टल कार्पेट अजगरों को सही सलामत वापस झाड़ी में छोड़ दिया गया.” बता दें कि सारा लियोन ग्लेन की वाइफ है. उनकी आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है.

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो अपने ही गेंदबाजों पर ही उतारा गुस्सा, टी20 में की विस्फोटक बल्लेबाजी

बाल-बाल बचे ग्लेन
जब ग्लेन मैकग्रा सांप को बाहर करने की कोशिश कर रहे थे तब सांप ने उनपर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन मैकग्रा अपना बचाव करने में सफल रहे. उनकी वाइफ भी वीडियो में परेशान दिखाई दे रही हैं. हालांकि, अब उन्होंने बता दिया है कि वह सुरक्षित हैं और सांप को भी झाड़ियों में वापस भेज दिया गया है.

मैक्ग्रा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 900 से अधिक विकेट लिए हैं. ग्लेन मैक्ग्रा बड़े खिलाड़ियों को आउट करने में माहिर थे. उन्होंने ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन का अपने करियर में कई बार शिकार किया. मैक्ग्रा की पहली पत्नी जेन मैक्ग्रा की 2008 में कैंसर की वजह से मौत हो गई थी. इसके बाद इस तेज गेंदबाज ने कैंसर के खिलाफ मुहिम भी शुरू की. जो आज तक चल रही है.

Tags: Australian cricketer, Glenn McGrath, Off The Field



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here