[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा.
हर सीरीज से पहले कोहली के साथ करते हैं अहम चर्चा.
नई दिल्ली. भारतीय टीम मौजूदा समय में एशिया कप के 16वें सीजन में व्यस्त में है. ब्लू टीम का अगला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. अहम मुकाबले से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विमल कुमार के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि, ‘विराट कोहली और मैं दोनों मिलकर हर सीरीज से पहले बल्लेबाजी, टीम, विपक्षी टीम और गेंदबाजों के बारे में काफी चर्चा करते हैं.’
राहुल द्रविड़ को बताया अच्छा इंसान:
यही नहीं उन्होंने ब्लू टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की भी जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा अच्छा इंसान होना सबसे अहम है. उसके बाद आप क्रिकेटर हैं, फुटबॉलर हैं या डॉक्टर हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं. मैंने उनकी अगुवाई में ही डेब्यू किया. हालांकि, ज्यादा मुकाबले नहीं खेल सका. एनसीए में थे तो बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिछले दो साल से हमारी काफी क्लोजली बातचीत हो रही है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: 12 चौके, 6 छक्के, 200 का स्ट्राइक रेट, कोहली ने अफगान गेंदबाजों की निकाल दी थी हवा
एशिया कप में व्यस्त हैं रोहित-कोहली:
रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा समय में एशिया कप में व्यस्त हैं. दोनों ही खिलाड़ी ब्लू टीम में सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं तो उनके उपर दारोमदार भी सबसे ज्यादा है. रोहित जहां टीम के कप्तान हैं, तो कोहली टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों को मैदान में अक्सर आपस में गुफ्तगू करते हुए देखा जाता है.
10 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत:
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले की बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार है.
इससे पहले दोनों टीमें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दो सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हुईं थी. इस मुकाबले में ब्लू टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाने में कामयाब हुई थी.
वहीं जब पाकिस्तान के बल्लेबाजी की बारी आई तो बारिश की वजह से दोबारा खेल नहीं शुरू हो सका. जिसकी वजह से मैच को रद्द घोषित करना पड़ा.
.
Tags: Rahul Dravid, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 11:55 IST
[ad_2]
Source link