Home Sports विराट कोहली के नए दोस्त से मिलकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, साथ में फुटबॉल खेल उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली के नए दोस्त से मिलकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, साथ में फुटबॉल खेल उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

0
विराट कोहली के नए दोस्त से मिलकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, साथ में फुटबॉल खेल उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
विराट भारत-पाक मैच में 10 सितंबर को नजर आएंगे.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हर इंडियन फैंस के दिल में बसे हुए हैं. कभी विराट मैदान में अपनी आक्रामकता से फैंस को आकर्षित करते तो कभी उनकी मासूमियत सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है. अब एशिया कप के बीच विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद कोई भी विराट को लेकर भावुक हो जाएगा. भारतीय टीम की प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली को वीडियो में अपने नए दोस्त के साथ खेलते देखा जा सकता है.

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो में तैयारी में जुटी हुई है. इस दौरान विराट कोहली भी प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा था. वीडियो में टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स फुटबॉल से खेलते नजर आ रहे थे. इस बीच खिलाड़ियों से दूर खड़ा एक छोटा सा डॉगी फुटबॉल को देख रहा था. विराट कोहली ने उसे अपने साथ खेलने के लिए बुलाया और उसके साथ ही खेलने लगे. विराट फुटबॉल को हिट करते और पप्पी उसके पीछे दौड़ता हुआ जाता. सोशल मीडिया पर विराट का ये दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले मैच में कोहली हुए थे फ्लॉप

विराट कोहली इस साल शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को कोहली के विकेट गिरने से सभी फैंस का दिल टूट गया. पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी ने एक ही झटके में रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. अब भारतीय प्रशंसक 10 तारीख का इंतजार कर रहे हैं. विराट भी पाकिस्तान के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है. उम्मीद है इस बार कोहली फैंस को निराश नहीं करेंगे. दोनों टीमें 10 सितंबर को आमने-सामने होंगी.

IND vs PAK: ईशान का फिर बोलेगा बल्ला या राहुल बोलेंगे हल्ला, ‘महाघमासान’ में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-XI?

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को महामुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया था. इस बार भी इस रोमांचक मुकाबले पर संकट के बादल छाए हुए हैं. फैंस रोमांच देखने के लिए लगातार दुआएं मना रहे हैं. हालांकि, यदि ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो इसके लिए रिजर्व डे 11 सितंबर को रखा गया है.

Tags: Asia cup, IND vs PAK, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here