Home Sports IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, Playing 11 से कटेगा इस फ्लॉप खिलाड़ी का पत्ता!

IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, Playing 11 से कटेगा इस फ्लॉप खिलाड़ी का पत्ता!

0
IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, Playing 11 से कटेगा इस फ्लॉप खिलाड़ी का पत्ता!

[ad_1]

Asia Cup 2023 News: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो शहर में रविवार 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को एशिया कप 2023 का ग्रुप-A मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है. भारत और पाकिस्तान के सुपर-4 मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है तो फैंस को भरपूर रोमांच का डोज मिलेगा. कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा.  

ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के महामुकाबले में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए उतरेंगे. ये दोनों बल्लेबाज शुरुआती 10 ओवरों में जमकर रन लूटने में माहिर हैं. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को हुए ग्रुप-A मैच में रोहित शर्मा (11) और शुभमन गिल (10) सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन अब ये दोनों ही बल्लेबाज धमाका करने के लिए बेताब हैं. पाकिस्तान को कोलंबो में रोहित शर्मा और शुभमन गिल का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.    

मिडिल ऑर्डर 

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के महामुकाबले में विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. केएल राहुल को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर-5 पर उतारा जाएगा. सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जाएगा. 

ऑलराउंडर

टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर प्लेइंग इलेवन में नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.

स्पिन गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के महामुकाबले में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका मिलना तय है.

तेज गेंदबाज 

तेज गेंदबाजों के लिए इस प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को जगह दी जाएगी. नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे. ऐसे में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना होगा. जसप्रीत बुमराह के टीम में होने से अनुभव मिलता है. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के बारे में बात करें तो वो डेथ ओवर में सबसे तगड़े गेंदबाज हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की संभावित Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here