[ad_1]
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप जिताने का कारनामा भी उन्होंने ही किया है. धोनी विश्व भर में कितने प्रसिद्ध है यह हमें नहीं लगता कि आपको बताने की जरुरत है. वह अपनी खेल की शैली से ही नहीं बल्कि शांत व्यवहार के कारण भी चर्चा में रहते हैं. यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल कहकर बुलाया जाता है. एक WWE सुपरस्टार भी धोनी का फैन है. धोनी की तारीफ करते वह खुद को नहीं रोक पाया.
दरअसल, WWE के कई सुपरस्टार्स इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका से भारत आ रहे हैं. इसी लिस्ट में सैमी जेन भी शामिल है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैमी जेन अपने टैग टीम पार्टनर केविन ओवेंस से कहते नजर आ रहे है,” जब मैंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुना तो मुझे लगा अरे मैं तो उन्हें जानता हूं. वह इंडिया में बहुत ज्यादा फेमस हैं.”
WWE Superstar Sami Zayn to Kevin Owens:
“I’ve heard of MS Dhoni alot, he’s very very famous here”. pic.twitter.com/42NngN9jwM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 7, 2023
बता दें कि एम एस धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह साल 2019 में भारत के लिए आखिरी बार खेलते दिखे थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था. उस मैच में माही ने बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया था और एक कैच पकड़ा था. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी का जलवा अब भी आईपीएल में देखने को मिल जाता है.
कौन कौन से WWE सुपरस्टार आ चुके हैं भारत?
करीब 7 साल बाद WWE का इवेंट भारत में होने जा रहा है. इसमें हिस्सा लेने के लिए करीब 20 से ज्यादा सुपरस्टार भारत पहुंचे हैं. भारत आने की लिस्ट में मौजूदा विश्व हैवीवेट चैंपियन सेथ ‘फ्रीकिन’ रॉलिन्स, महिला विश्व चैंपियन रिया रिप्ले, डब्ल्यूडब्ल्यूई टैग टीम चैंपियंस सैमी जेन और केविन ओवेन्स, जिंदर महाल, जॉन सीना जैसे कई दिग्गज रेसलर्स शामिल हैं.
.
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 08:18 IST
[ad_2]
Source link