[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-पाकिस्तान क बीच 10 सितंबर को एशिया कप में मैच होगा
बाबर आजम ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया है
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि उनकी टीम श्रीलंका की कंडीशंस को अच्छे से जानती हैं और इसी वजह से 10 सितंबर को भारत के खिलाफ एशिया कप में होने वाले सुपर-4 मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी होगा. बाबर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम पिछले दो महीने से यहां हैं. टेस्ट सीरीज के बाद लंका प्रीमियर लीग में कई खिलाड़िय़ों ने हिस्सा लिया और इसके बाद अफगानिस्तान से तीन वनडे भी खेले, जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिच और कंडीशंस को समझने में काफी मदद मिली.
दूसरी तरफ, अगर भारत की बात करें तो एशिया कप का उसका पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ था. इस मैच में भारतीय पारी पूरी हुई थी. इसके बाद बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बनाए थे. उस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा था. रोहित शर्मा और विराट कोहली को शाहीन अफरीदी ने आउट किया था. इसके बाद नेपाल के खिलाफ पल्लेकल में हुआ मैच भी बारिश से बाधित रहा था और भारत को संशोधित टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया को 23 ओवर में हासिल करना था. हालांकि, भारत ने बिना विकेट इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था.
बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम का भारत के खिलाफ पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि वह श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों जगह लगातार क्रिकेट खेल रही है. इसलिए यहां की कंडीशंस को भारत से बेहतर तरीके से जानते हैं.
भारत के खिलाफ मैच में हमारा पलड़ा भारी: बाबर
बाबर ने कहा कि हम श्रीलंका में बीते 2 महीने से क्रिकेट खेल रहे हैं. हमने पहले टेस्ट सीरीज खेली, फिर लंका प्रीमियर लीग और एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे में भी उतरे थे. इसी आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारा पलड़ा भारी है.
‘वर्ल्ड कप के लिए हमारे फाइनल 15 तय हैं’
एशिया कप के फौरन बाद ही वनडे विश्व कप खेला जाना है और अधिकतर टीमों ने अपने प्रोविजनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. बाबर से विश्व कप की टीम को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चाहते हैं और हमने उन्हें पहले ही बता दिया है कि भारत कौन जाएगा? किसी का दिल तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. हम विभिन्न टीम कॉम्बिनेशन जांच रहे हैं और हमें अपने 15 खिलाड़ी पता हैं. बस, विश्व कप से पहले कुछ और खिलाड़ियों को आजमा लेना चाहते हैं.
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 09, 2023, 15:15 IST
[ad_2]
Source link