[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है. टीम के तेज गेंदबाज चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से बाहर हो गए हैं. दाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज एडम मिल्ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा अब नहीं होंगे. चोटिल होने की वजह से उनके विश्व कप खेलने पर भी संशय बन गया है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के चोटिल होने के बड़ा झटका लगा है. आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारी को पुख्ता कर रही टीम के गेंदबाज मिल्ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दौरान चोटिल हो गए. चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगे के मैच में अब मिल्ने नहीं खेल पाएंगे.
एडम मिल्ने को कार्डिफ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान हैम्स्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इस इंजरी की वजह से कीवी तेज गेंदबाज को परेशानी महसूस हो रही थी. इसके बाद स्कैन से गुजरने के बाद पता चला कि लो ग्रेड इंजरी है जिसकी वह से वह आगे के सीरीज के बचे 3 मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि मिल्ने घर वापस नहीं लौट रहे और इंग्लैंड में ही रहेंगे. फिलहाल चोट को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है लेकिन वह इंग्लैंड में रह कर रिहैब से गुजरेंगे.
इंग्लैंड में वनडे सीरीज के लिए मिल्ने की जगह पर न्यूजीलैंड की टीम में बेन लिस्टर को शामिल करने का फैसला लिया गया है. यह कीवी गेंदबाज पहले से इंग्लैंड में ही मौजूद है. इस वक्त वह केंट की तरफ से काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं. इंग्लैंड में खेलने का अनुभव उनको और टीम को फायदा पहुंचाएगा.
.
Tags: England vs new zealand
FIRST PUBLISHED : September 09, 2023, 21:00 IST
[ad_2]
Source link