Home Breaking News G-20 Summit: ‘युद्ध के संकट से पूरे विश्व में विश्वास का अभाव’; जी-20 समिट के उद्घाटन में बोले PM मोदी

G-20 Summit: ‘युद्ध के संकट से पूरे विश्व में विश्वास का अभाव’; जी-20 समिट के उद्घाटन में बोले PM मोदी

0
G-20 Summit: ‘युद्ध के संकट से पूरे विश्व में विश्वास का अभाव’; जी-20 समिट के उद्घाटन में बोले PM मोदी

[ad_1]

G20 Summit PM Narendra Modi Address African Union Morocco Earthquake 21st Century news and updates

जी-20 बैठक में पीएम मोदी।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपनी मेजबानी में जी-20 समिट की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मोरक्को के भूकंप से लेकर 21वीं सदी में दुनिया की आकांक्षाओं तक पर बात की। पीएम ने अफ्रीकी यूनियन की सदस्यता को लेकर भी दुनियाभर की सहमति जुटाने को लेकर पहल करने की बात कही। 

क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत आपका स्वागत करता है। जिस स्थान पर हम एकत्रित हैं, वहां से कुछ ही किमी के फासले पर करीब 2,500 साल पुराना एक स्तंभ लगा है। इसमें पारकृत भाषा में लिखा है- मानवता का कल्याण और सुख सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की भूमि ने यह संदेश पूरे विश्व को दिया था। आइये इस संदेश को याद कर के जी-20 का हम शुभारंभ करें।”

मोदी ने कहा, “21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला समय है। यह वह समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है। हमें मानवता वादी केंद्रित होकर इन समस्याओं को सुलझाना है। मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।”






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here