Home Sports IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं खेला जाएगा मैच? इस अपडेट ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल!

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं खेला जाएगा मैच? इस अपडेट ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल!

0
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं खेला जाएगा मैच? इस अपडेट ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल!

[ad_1]

India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में एक बार फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच 10 सितंबर यानी आज सुपर-4 का मैच खेला जाना है. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. एशिया कप 2023 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर होगी. इससे पहले ग्रुप स्टेज में बारिश के चलते भारत-पाकिस्तान का नतीजा नहीं निकल सका था. इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है. लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं खेला जाएगा मैच?

भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा कम नहीं हुआ है. जिस तरह पल्लेकेल में भारत का लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और नेपाल के खिलाफ उसका लक्ष्य भी इसी कारण से प्रभावित हुआ था, उसी तरह कोलंबो में भी बारिश की वजह से मैच रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. विभिन्न मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, रविवार के मैच के लिए बारिश की संभावना 90% है. वहीं, रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश की काफी संभावना है. यदि कोलंबो में मौसम साफ होने पर कोई चमत्कार होता है, तो भारत वर्ल्ड कप के लिए अपने संयोजन को अंतिम रूप देने में कुछ उत्तर तलाशना चाहेगा.

दिनेश कार्तिक ने दिया ये अपडेट

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी भारत-पाकिस्तान मैच के दिन होने वाली बारिश के पूर्वानुमान की फोटो साझा की है. उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसमें दोपहर 1 बजे शाम के सात बजे तक 90 फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है.

बारिश की भेंट चढ़ा था पहला मैच

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया था. लेकिन ये मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया था. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी ही नहीं कर पाई थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया था. इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. ईशान ने 81 गेंद में 82 और पांड्या ने 90 गेंद में 87 रन बनाए थे.

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह.

एशिया कप 2023 के लिए दोनों टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और तैय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व).

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here