Home Breaking News अमर उजाला शब्द सम्मान: अब प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर, यहां भेजें प्रस्ताव

अमर उजाला शब्द सम्मान: अब प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर, यहां भेजें प्रस्ताव

0
अमर उजाला शब्द सम्मान: अब प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर, यहां भेजें प्रस्ताव

[ad_1]

Amar Ujala Shabd Samman last date of Entries is 25 september

अमर उजाला शब्द सम्मान
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


सृजन के क्षेत्र सर्वाधिक प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2023 कर दी गई है। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। नियमानुसार श्रेष्ठ कृति सम्मानों के लिए प्रकाशन अवधि जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 है। 

शब्द सम्मान की श्रृंखला में आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों के सफर का यह पांचवा क्रम है। सर्वोच्च अलंकरण आकाशदीप समग्र अवदान, अनवरत रचनाधर्मिता और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में श्रेष्ठतम भूमिका के सम्मान में अर्पित किया जाता है, वहीं छाप, थाप और भाषा- बंधू सम्मानों के लिए विचारार्थ अवधि में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों को लिया जाता है। इसमें कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। अंतिम निर्णय अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।

यहां भेजें प्रस्ताव

प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 25 सितंबर, 2023 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट रूप से अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। shabdsamman.amarujala.com से प्रपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here