Home Sports भारत के सामने दीवार बनने को तैयार खूंखार ऑलराउंडर, दोस्त की गलती से लगी थी चोट

भारत के सामने दीवार बनने को तैयार खूंखार ऑलराउंडर, दोस्त की गलती से लगी थी चोट

0
भारत के सामने दीवार बनने को तैयार खूंखार ऑलराउंडर, दोस्त की गलती से लगी थी चोट

[ad_1]

हाइलाइट्स

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल की धुआंधार बल्लेबाजी.
क्सवेल पिछले साल चोट का शिकार हुए थे.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के आगाज में 1 महीने से कम समय बचा है. सभी टीमें अपने-अपने खेमें को परखने में जोर-शोर से लगी हुई हैं. उनमें से एक नाम 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का भी है. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले टीम को विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने चिंता में डाल रखा है. मैक्सवेल पिछले साल के अंत में अपने दोस्त के साथ मजाक में पैर में चोट खा बैठे थे. जिसके बाद वे कई दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे. लेकिन अब सवाल है क्या मैक्सवेल को अपने दोस्त की गलती के कारण वर्ल्ड कप से हाथ धोना पड़ सकता है.

स्टार ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं. लेकिन वे अपने टखने की एक और सर्जरी का विचार कर रहे हैं. यदि मैक्सवेल वर्ल्ड कप से पहले सर्जरी कराते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को अहम ऑलराउंडर के रूप में बड़ा झटका लग सकता है. हालांकि, माना जा रहा है कि मैक्सवेल इसे वर्ल्ड कप के बाद के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. स्टार ऑलराउंडर की जल्दी रिकवरी के लिए पिन का भी इस्तेमाल किया गया था जिसके कारण मौजूदा समय में उनकी चोट शुभ संकेत दे रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मैक्सवेल पर रिस्क नहीं लिया गया लेकिन वर्ल्ड कप से पहले वे खुद को आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

क्या भारत आने को हैं तैयार?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रवक्ता ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा, ‘ग्लेन ने अपने बाएं टखने में चोट में हलके दर्द का अनुभव किया था. यह फ्रैक्चर के बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान असामान्य नहीं है. वह इस सप्ताह प्रशिक्षण पर लौट आए हैं और भारत में एक दिवसीय श्रृंखला में भूमिका के लिए उपलब्ध होने की तैयारी कर रहे हैं.’

VIDEO: जूनियर बुमराह के लिए शाहीन अफरीदी का स्पेशल गिफ्ट, प्यार देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, गुच्छे में दी दुआएं

आईपीएल में मचाया था धमाल

आईपीएल 2023 में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का विस्फोटक अंदाज सभी के सामने रखा था और 5 अर्धशतक ठोक डाले थे. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 400 रन निकले थे. ऐसे में वो अपनी टीम के लिए काफी अहम हो जाते हैं खासकर भारतीय जमीन के लिए मैक्सवेल का टीम में होना काफी अहम है.

Tags: Glenn Maxwell, IND vs AUS, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here