[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-पाक के बीच सुपर-4 में होगी टक्कर.
पाकिस्तान सुपर-4 में अपना दूसरा मैच खेलेगी.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कुछ घंटो में खत्म हो जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें 2 सितंबर को आमने-सामने आईं थीं, लेकिन बारिश ने रोमांच पर पानी फेर दिया. अब एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर सुपर-4 में होगी. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली टीम सुपर-4 में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी. पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को धूल चटा दी थी.
पाकिस्तान की टीम ने भारत को पहले मैच में अपने गेंदबाजी अटैक से काफी परेशान किया था. पाकिस्तान टीम की पेस अटैक की तिकड़ी एशिया कप में टॉप पर नजर आ रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया महामुकाबले में पाकिस्तान को किस तरह से टक्कर देती है. इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी डिटेल नीचे जान सकते हैं.
1. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
2. भारत-पाक मैच कितने बजे खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर 2.30 बजे टॉस होगा और मुकाबले की शुरुआत 3.00 बजे होगी.
3. भारत-पाक मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम?
इस हाई वोल्टेज मुकाबले में बारिश के आसार बने हुए हैं. लेकिन इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है. यदि बारिश के चलते मुकाबला रद्द होता है तो 11 सितंबर को दोबारा खेला जाएगा.
4. भारत-पाक मुकाबला लाइव कैसे देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा.
5. भारत-पाक मैच का फ्री में लुत्फ कैसे उठा सकते हैं?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में होगी. फ्री में इस मैच का लुत्फ आप मोबाइल पर उठा सकते हैं.
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, IND vs PAK, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link