Home Sports Asia Cup से आज तीसरी टीम हो जाएगी बाहर, टीम इंडिया को करना होगा बस एक काम

Asia Cup से आज तीसरी टीम हो जाएगी बाहर, टीम इंडिया को करना होगा बस एक काम

0
Asia Cup से आज तीसरी टीम हो जाएगी बाहर, टीम इंडिया को करना होगा बस एक काम

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के सुपर-4 के एक मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है. टीम इंडिया का यह सुपर-4 का पहला मैच है, तो बाबर आजम की टीम सुपर-4 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. बांग्लादेश को सुपर-4 के एक मैच में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 21 रन से हार मिली. यह उसकी सुपर-4 राउंड में लगातार दूसरी हार है. इससे पहले उसे पाकिस्तान ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. भारतीय टीम यदि आज पाकिस्तान को हरा देती है, तो बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनेगी. इससे पहले नेपाल और अफगानिस्तान ग्रुप राउंड से आगे नहीं बढ़ सके थे.

टीम इंडिया यदि सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान को हरा देती है, तो उसके एक मैच में 2 अंक हो जाएंगे. वहीं पाकिस्तान के 2 मैच में 2 अंक रहेंगे. श्रीलंका के भी एक मैच में 2 अंक हैं, जबकि बांग्लादेश के 2 मैच के बाद कोई अंक नहीं हैं. श्रीलंका को अगले 2 मैच भारत और पाकिस्तान से खेलने हैं. 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका भिड़ेंगे. इस मैच में किसी भी टीम को जीत मिली तो उसके 4 अंक हो जाएंगे. जबकि बांग्लादेश की टीम 4 अंक तक नहीं पहुंच सकेगी. मालूम हो कि श्रीलंका अब तक एशिया कप का खिताब नहीं जीत सकी है. टीम इंडिया बात करें, तो कई बार उसे बांग्लादेश से चुनौती मिली है. बांग्लादेश के खिलाड़ी मैदान पर कई बार भारतीय खिलाड़ियों के साथ विवाद भी कर चुके हैं.

14 को पाक का अंतिम मैच
सुपर-4 की बात करें, तो 14 सितंबर को पाकिस्तान अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी. यह दोनों ही टीमों का सुपर-4 का अंतिम मुकाबला होगा. यदि भारत से दोनों टीम हार जाती हैं, तो दोनों के 2-2 मैच के बाद 2-2 अंक रहेंगे. यह मैच जीतने वाली टीम 4 अंक तक पहुंच जाएगी. ऐसे में 2 टीमों का अब 4 अंक तक पहुंचना तय हो जाएगा, बशर्ते आज भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा दे.

Asia Cup में बवाल के बाद अब विवाद, नए नियम से 2 टीमें फाइनल से हो जाएंगी बाहर! पाकिस्तान को फायदा ही फायदा

एशिया कप के इतिहास की बात करें, तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. ऐसे में राेहित शर्मा इसे बरकरार रखना चाहेंगे. भारतीय टीम ने सबसे अधिक 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. यह टूर्नामेंट का 16वां सीजन है. श्रीलंका की टीम 6 बार चैंपियन बनी है, तो पाकिस्तान की टीम अब तक 2 ही खिताब जीत सकी है.

Tags: Asia cup, Bangladesh, India Vs Pakistan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here