[ad_1]
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में सुपर-4 का तीसरा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. वहीं टीम की प्लेइंग 11 में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका नहीं दिया है जिसने भारत के लिए अभी तक 415 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए हैं. ये खिलाड़ी इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले का भी हिस्सा नहीं बना था.
पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को फिर नहीं मिला मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना है. मोहम्मद शमी विंडीज दौरे से ब्रेक पर चल रहे हैं. भारतीय कप्तान ने शमी से ज्यादा मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया. सिराज के अलावा टीम के दूसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. वहीं, तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
भारत के सफल गेंदबाजों में से एक
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक 64 टेस्ट, 90 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 229 विकेट, वनडे में 162 विकेट और टी20 में 24 विकेट हासिल किए हैं. इस शानदार आंकड़ों के बाद भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लगातार प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा रहा है, जो चौंकाने वाला फैसला है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11-
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ.
[ad_2]
Source link