Home Sports INDvsPAK: पूर्व बल्लेबाज ने कहा- ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को खिलाना होगी समझदारी

INDvsPAK: पूर्व बल्लेबाज ने कहा- ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को खिलाना होगी समझदारी

0
INDvsPAK: पूर्व बल्लेबाज ने कहा- ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को खिलाना होगी समझदारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दिया जीत का गुरु मंत्र.
ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को खिलाना होगा समझदारी

नई दिल्ली. इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला दोपहर तीन बजे से कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हाई वोल्टेज मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने टीम इंडिया को अहम सुझाव दिया है.

45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पिन के अनुकूल हालात को देखते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया है. पूर्व क्रिकेटर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘कोलंबो में स्पिन के अनुकूल हालात होने के कारण शार्दुल की जगह अक्षर को खिलाना समझदारी होगी. #INDvPAK.’

यह भी पढ़ें- VIDEO: शोएब अख्तर ने कोलंबो में मौसम को देखते ही भारत को दी चुनौती, कहा कुछ ऐसा जिससे भारतीय फैंस को मिर्ची लगनी तय

वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला:

भारत और पाकिस्तान की टीम वनडे फॉर्मेट में कुल 133 मुकाबलों में आमने-सामने हुई है. इस बीच भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जहां 73 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 55 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है. इसके अलावा पांच मैच बेनतीजा रहे हैं.

एशिया कप 2023 में ठाकुर का प्रदर्शन:

एशिया कप के शुरूआती दोनों मुकाबले में ठाकुर भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान वह कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहे. वह टीम के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में महज तीन रन ही बना आए. वहीं जब गेंदबाजी की पारी आई तो बारिश की वजह से दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका. जिसकी वजह से उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया.

वहीं बात करें नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए इस मुकाबले में कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने 6.50 की इकोनॉमी से 26 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की. ठाकुर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे नेपाली सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल को किशन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर:

वहीं बात करें अक्षर पटेल के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 109 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 78 पारियों में 1254 रन निकले हैं. पटेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सात अर्द्धशतक दर्ज है.

वहीं गेंदबाजी के दौरान पटेल को 114 पारियों में 147 सफलता हाथ लगी है. अक्षर पटेल के नाम टेस्ट क्रिकेट की 23 पारियों में 17.16 की औसत से 50, वनडे की 48 पारियों में 31.48 की औसत से 58 और टी20 की 43 पारियों में 26.21 की औसत से 39 विकेट दर्ज है.

Tags: Axar patel, India Vs Pakistan, Shardul thakur, Wasim Jaffer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here