[ad_1]
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां वे भगवान स्वामी नारायण के दर्शन करेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित मोरारी बापू की कथा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामायण जी की आरती की थी। कथा को संबोधित करने की शुरुआत ब्रिटिश पीएम ने जय श्री राम के जयकारे के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वश्रेष्ठ करने का साहस देता है। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां एक हिंदू के रूप में आया हूं। मेरे लिए धर्म बहुत व्यक्तिगत मामला है। प्रधानमंत्री बनना एक बहुत बड़ा सम्मान है, लेकिन यह आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कई कठिन फैसले लेने होते हैं, कठिन विकल्प होते हैं और मेरा धर्म मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने की साहस और शक्ति देता है।
[ad_2]
Source link