Home Sports VIDEO: इंसान है या पक्षी… बुलेट की रफ्तार से जा रही थी गेंद, सैंटनर का धमाल

VIDEO: इंसान है या पक्षी… बुलेट की रफ्तार से जा रही थी गेंद, सैंटनर का धमाल

0
VIDEO: इंसान है या पक्षी… बुलेट की रफ्तार से जा रही थी गेंद, सैंटनर का धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

मिशेल सैंटनर ने लपका अद्भुत कैच
जॉनी बेयरस्टो रह गए हक्का बक्का

नई दिल्ली. एक ओर जहां एशियाई देशों की नजर एशिया कप सुपर 4 फोर में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर लगी थी, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) की टीमें दूसरे वनडे में आमने सामने थीं. साउथैम्प्टन के रोज बाउल में इस मैच में कीवी टीम के ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने फील्डिंग में धमाल मचा दिया. दरअसल, सैंटनर ने एक्स्ट्रा कवर पर एक ऐसा कैच लपका जिसकी खूब वाहवाही हो रही है. बुलेट की रफ्तार वाली गेंद को हवा में उड़ते हुए सैंटनर ने जैसे ही कैच लपका, स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक हक्के बक्के रह गए.

बारिश की वजह से दूसरा वनडे देरी से शुरू हुआ. 50 ओवर के मैच को 34-34 ओवर का कर दिया गया. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 28 के कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड की पारी को तहस नहस करने में पेसर ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की अहम भूमिका रही जिन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट झटक डाले.

यह भी पढ़ें: 260 रुपये के टिकट… फिर भी इंडिया- पाकिस्तान मुकाबले से दर्शक क्यों बना रहे दूरी? SLC अब करे तो करे क्या

क्रिकेट के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन, किसी ने खेली 400 रन की पारी तो कोई कर चुका 1300 शिकार

बोल्ट की गेंद पर सैंटनर ने लपका शानदार कैच
इंग्लैंड की पारी का तीसरा ओवर एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे बोल्ट लेकर आए. इस ओवर की पहली गेंद जॉनी बेयरस्टो के बल्ले का किनारा लेकर एक्स्ट्रा कवर की ओर पहुंची जहां सैंटनर फील्डिंग कर रहे थे. सैंटनर ने बुलेट की रफ्तार से गेंद अपनी ओर आता देख हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच को लपक लिया. इस कैच को देखकर जॉनी बेयरस्टो भी हैरान रह गए. बेयरस्टो को यकीन नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं. हालांकि बाद में उन्हें भारी मन से पवेलियन लौटने पड़ा.

लिविंगस्टोन ने 95 रन की धमाकेदार पारी खेली
इंग्लैंड ने लियाम लिविंगस्टोन के नाबाद 95 रन की मदद से 7 विकेट पर 226 रन बनाए. लिविंगस्टोन ने 78 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्का उड़ाया वहीं सैम करेन 35 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए. मोइन अली 33 और जोस बटलर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कीवी टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 जबकि टिम साउदी ने 2 विकेट चटकाए. मैट हेनरी और सैंटनर के खाते में एक एक विकेट आया.

Tags: England vs new zealand, Jonny Bairstow, Mitchell Santner, Trent Boult



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here