Home Sports ‘कोहली के तरकश में यह भी शॉट’, बल्ले का मुंह खुला, गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर

‘कोहली के तरकश में यह भी शॉट’, बल्ले का मुंह खुला, गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर

0
‘कोहली के तरकश में यह भी शॉट’, बल्ले का मुंह खुला, गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

‘कोहली के तरकश में यह भी शॉट’
विराट ने बल्ले का बस मुंह भर खोला
गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान उन्होंने ग्रीन टीम के लगभग सभी गेंदबाजों को अपना निशाना बनाया. इस बीच 94 गेंद में 129.78 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 122 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले.

कोहली ने कोलंबो में खेला ‘यूनिक शॉट’:

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने कई दर्शनीय शॉट लगाए. मैच के दौरान 50वें ओवर में फहीम अशरफ के खिलाफ उनका लगाया शॉट अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, ओवर की चौथी गेंद अशरफ ने वाइड लाइन को निशाना बनाकर डाला. इस बीच कोहली ऑफ साइड पर जाते हुए रचनात्मक तरीके से बल्ले का बस फेस भर खोल देते हैं. नतीजा यह रहता है कि गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा से चौके के लिए निकल जाती है.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली कोलंबो के बादशाह, जड़ा लगातार चौथा शतक, वनडे की 47वीं सेंचुरी भी पूरी

पाकिस्तान को मिला 357 रन का लक्ष्य:

कोलंबो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाने में कामयाब हुई है. ब्लू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने सर्वाधिक 122* रन का योगदान दिया. उनके अलावा केएल राहुल चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 111* रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं कैप्टन रोहित शर्मा (56) और युवा शुभमन गिल (58) ने अर्द्धशतक लगाया.

Tags: Asia cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here