[ad_1]
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) के 77वें इंटरनेशनल शतक और केएल राहुल की छठी वनडे सेंचुरी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप (Asia Cup) सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान (India vs Pakistan) के सामने विशाल लक्ष्य रखा. कोहली ने इस दौरान रिकॉर्ड की बौछार कर दी. उन्होंने कोलंबो में लगातार चौथा शतक जड़ा वहीं वनडे करियर की यह उनकी 47वीं सेंचुरी है. विराट और केएल राहुल के शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी भी कर ली. विराट की शतकीय पारी के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने रिएक्ट किया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट के 47वीं वनडे सेंचुरी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आधिकारिकट इंस्टाग्राम के हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है. इस इंस्टा स्टोरी में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली का फोटो लगाया है, जिसमें वे शतक के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा ने विराट की इस तस्वीर के ऊपर एक दिल भी लगाई है.
अनुष्का शर्मा ने कोहली के शतक पर यूं लुटाया प्यार
विराट ने सचिन तंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 13,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने आदर्श खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. वह वनडे में 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
कोहली ने 267वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की
सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ ही रावलपिंडी में 16 मार्च 2004 को इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने 330 मैचों की 321वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की जबकि कोहली 278वें मैच की 267वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे. सबसे कम पारियों में 8,000 रन, 9,000 रन, 10,000 रन, 11,000 रन और 12,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है.
.
Tags: Anushka sharma, Asia cup, IND vs PAK, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 19:32 IST
[ad_2]
Source link