[ad_1]
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में सीएसके को 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी
माही इस समय अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फैन फॉलोइंग विदेश में भी है. वह जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें घेर लेते हैं. माही इस समय अपनी छुट्टियां अमेरिका में बीता रहे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स से चॉकलेट मांगते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर ये पूरा माजरा है क्या? चलिए हम आपको बताते हैं.
दरअसल, धोनी को ऑटोग्राफ के लिए फैंस ने घेर लिया. एक फैन ने धोनी को छोटे बैट पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा. धोनी ने अपने हाथ में लिए चॉकलेट को फैन को थमा दिया और फिर बैट पर साइन कर उसे लौटा दिया. इसके बाद धोनी फैन से कहा, ‘ चॉकलेट तो वापस दे दो.’ इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
कोहली के 77वां शतक ठोकते ही अनुष्का शर्मा ने बरसाया प्यार, ‘दिल’ वाली तस्वीर आपने देखी क्या?
Chocolates wapas do 😂🍫@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/JmKY2tAVEF
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) September 10, 2023
डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए आए नजर
इससे पहले हाल में महेंद्र सिंह धोनी की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ कोर्स में गोल्फ का आनंद लेते हुए दिखाई दिए थे. इसके अलावा धोनी को यूएस ओपन के दौरान क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखते हुए देखा गया था. यह मुकाबला दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और एलेक्टजेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया था.
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा
एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि वे अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेल रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में आईपीएल का खिताब भी जीता. आईपीएल 2023 के बाद 42 साल के धोनी के टी20 लीग से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं, क्योंकि उनका घुटना चोटिल था. धोनी ने पिछले दिनों घुटने की सर्जरी कराई थी. टी20 लीग से संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अभी टी20 लीग के नए सीजन के ऑक्शन में समय है. ऐसे में इस बारे में फैसला उसी समय लिया जाएगा.
.
Tags: Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 20:28 IST
[ad_2]
Source link