Home Sports पहले मैच में चमका खूंखार बल्लेबाज, एशिया कप में पाक गेंदबाज का बनाया भर्ता

पहले मैच में चमका खूंखार बल्लेबाज, एशिया कप में पाक गेंदबाज का बनाया भर्ता

0
पहले मैच में चमका खूंखार बल्लेबाज, एशिया कप में पाक गेंदबाज का बनाया भर्ता

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के नंबर चार की परेशानी लंबे वक्त से चली आ रही है. एशिया कप में चोट से वापसी करने के बाद पहली बार मैदान पर उतरे टीम इंडिया के स्टार ने धमाका किया. इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल हुए केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला और गजब की लय दिखाई. इस धुरंधर की वापसी शानदार फिफ्टी के साथ हुई.

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारतीय टीम 2 बदलाव के साथ उतरी. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई. वहीं चोटिल हुए श्रेयस अय्यर के स्थान पर केएल राहुल को वापसी का मौका मिला. टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर चल रहे इस स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेला और दमदार वापसी की. बाबर आजम के पार्ट टाइम गेंदबाज इफ्तिखार अहमद को केएल ने जमकर धोया. एक ओवर में 11 रन जमाए इससे पहले भी चौके से ही बात की थी.

फिफ्टी से केएल राहुल की वापसी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान केएल राहुल फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे. रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चोट लगने के बाद उनको सर्जरी से गुजरना पड़ा. आयरलैंड के खिलाफ वापसी टली फिर एशिया कप के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हुए. वापसी हुई तो पहले ही मैच में 60 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया. इस दौरान उन्होंने 5 चौके जमाए जबकि 1 आसमानी छक्का भी लगाया.

विराट के साथ शतकीय साझेदारी 

भारतीय टीम के लिए एशिया कप का पहला मुकाबला खेल रहे केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए भारतीय टीम के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को मिले शानदार आगाज को आगे बढ़ाया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई थी. विराट कोहली और गिल की जोड़ी ज्यादा रन नहीं जोड़ पाई.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, KL Rahul

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here