Home Sports ‘बैड लक या आप राहुल के लिए…’ श्रेयस के चोटिल होने पर भज्जी ने NCA को लपेटा

‘बैड लक या आप राहुल के लिए…’ श्रेयस के चोटिल होने पर भज्जी ने NCA को लपेटा

0
‘बैड लक या आप राहुल के लिए…’ श्रेयस के चोटिल होने पर भज्जी ने NCA को लपेटा

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयस अय्यर के अचानक चोटिल होने पर उठे सवाल
हरभजन सिंह ने एनसीए को लपेटा

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द और ऐंठन के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में नहीं खेले. उनका नाम टीम शीट में था लेकिन टॉस से ठीक पहले वॉर्म-अप के दौरान अय्यर ने पीठ में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें मैच से बाहर बैठना पड़ा और उनके स्थान पर चोट से उबरने के बाद टीम इंडिया में लौटे केएल राहुल खेले. वर्ल्ड कप से महीने भर पहले अय्यर की पीठ में दोबारा तकलीफ होना टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि वो पीठ की सर्जरी की वजह से ही 5-6 महीने टीम इंडिया से बाहर रहे थे और एशिया कप में 2 मैच खेलने के बाद फिर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए.

श्रेयस अय्यर के अचानक चोटिल होने को लेकर हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही है. हरभजन का मानना है कि श्रेयस की पीठ की चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हो गए.इससे ये पता चलता है कि या तो उनकी किस्मत खराब है या फिर केएल राहुल को टीम में शामिल करने के लिए जगह बनाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि श्रेयस के इंजरी की वजह से राहुल को टीम में अपनी जगह पक्की करने में मदद मिलेगी.

अय्यर क्या राहुल के लिए जगह बना रहे: हरभजन
इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बातचीत के दौरान कहा, “गेम में इंजरी होती रहती है लेकिन इतना ज्यादा चोटिल होना या तो आपकी किस्मत खराब है या फिर आप हकीकत में केएल राहुल के लिए टीम में जगह बना रहे हैं. मुझे लगता है कि अय्यर के इस समय चोटिल होने से केएल राहुल के लिए कई सारी चीजें सही हो जाएंगी. यकीकन कोई भी चोटिल नहीं होना चाहता है लेकिन ये जो मौका है उससे केएल राहुल के पास बड़ा मौका होगा. यह बहुत चिंताजनक है कि खिलाड़ी बार-बार घायल हो रहे हैं और इसका मुख्य कारण उनकी ट्रेनिंग है, तो इस सवाल का जवाब एनसीए को देना होगा क्योंकि यही वह जगह है जहां खिलाड़ी जाते हैं और रिहैब और ट्रेनिंग करते हैं.”

सब गोल-माल है! 2 मैच बाद कैसे खूंखार खिलाड़ी दोबारा हुआ चोटिल? बुमराह वाला हाल न हो जाए, WC से पहले टेंशन

शुभमन गिल का शाहीन अफरीदी से है पुराना याराना, 5 साल पहले का अधूरा हिसाब किया पूरा, अब बाबर आजम क्या बोलेंगे

इससे पहले, सुनील गावस्कर ने भी अय्यर के चोटिल होने पर कहा था, “यह निश्चित रूप से एक चिंता का विषय है. अगर कोई खिलाड़ी चोट के कारण 5-6 महीने के लिए बाहर होता है और वर्ल्ड कप से एक महीने पहले फिर से ऐसा होता है, तो हाँ, यह चिंता का विषय तो है. सौभाग्य से, आप अपने विश्व कप की टीम में बदलाव कर सकते हैं और अगर वह अनफिट हैं और ठीक नहीं होता है तो कोई होगा जो उसकी जगह लेगा। यह दुखद है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अय्यर अच्छे टच में नजर आ रहे थे.”

Tags: Asia cup, Harbhajan singh, Shreyas iyer, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here