[ad_1]
इस साल अपनी फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले शाहरुख खान इन दिनों फिल्म ‘जवान’ को लेकर छाए हुए हैं। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 300 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। बता दें कि इस फिल्म की कास्टिंग का काम मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पूरा किया और कास्टिंग की प्रक्रिया में उन्हें करीब दो साल लगे। खुद भी उन्होंने फिल्म में छोटा सा रोल अदा किया। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान संग काम करने का अनुभव साझा किया।
शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम करने का अनुभव साझा करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘जब आप उनसे मिलते हैं, तो वह आपको बेहद प्यार देते हैं। आपको उनके सामने बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं होता।’ मुकेश ने आगे कहा, ‘मैंने हर स्टार के साथ काम किया है, लेकिन शाहरुख खान सर आपको बहुत ही सहज महसूस कराते हैं। जिंदगी में भी और सेट पर भी। उनके साथ काम करते हुए कोई ‘डर’ महसूस नहीं हुआ’।
[ad_2]
Source link