Home Breaking News ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील

‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील

0
‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील

[ad_1]

अभिनेता अक्षय कुमार की छवि फिल्मी दुनिया में हर जरूरतमंद की मदद करने वाले इंसान की रही है। वह बताते तो नहीं हैं लेकिन जिनको उनके करीबी कामों की खबर है, वे जानते हैं कि मदद की आस लेकर अक्षय के दर तक पहुंचे लोगों में से कम ही लोग खाली हाथ लौटे हैं। लेकिन, अब उनके सामने नया धर्मसंकट है। मामला उनकी एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा है जिसका टीजर 24 सितारों के भारी भरकम टीम के साथ फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय के जन्मदिन पर जारी किया। लेकिन, अब फिरोज पर आरोप लगा है कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की अपनी पिछली फिल्मों में काम करने वालों का ही अब तक भुगतान नहीं किया है लिहाजा फिल्मों में काम करने वाली यूनियनों की फेडरेशन ने उनके खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है।



इस पूरे मामले के तार साल 2015 में रिलीज हुई अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम बैक’ से जुड़े हैं। आरोप है कि इस फिल्म के निर्देशक और इसमें काम करने वाले तमाम तकनीशियनों और कलाकारों का अब भुगतान ही नहीं किया गया है। ये भुगतान करीब चार करोड़ रुपये बताया जा रहा है जिसमें फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी की फीस का एक हिस्सा भी शामिल है। फिल्म ‘वेलकम बैक’ की रिलीज के समय हुए समझौते के मुताबिक फिरोज नाडियावाला ने तब एक एक करोड़ रुपये के दो पोस्ट डेटेड चेक जारी कर दिए थे। इसके बाद फिल्म तो रिलीज हो गई लेकिन पैसे नहीं मिले।

इसे भी पढ़ें- Jawan: अक्षय कुमार ने ‘जवान’ की सफलता पर शाहरुख खान को दी बधाई, किंग खान के जवाब ने लूट ली महफिल


फेडरेशन द्वारा निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को लिखे गए ताजा पत्र के मुताबिक फेडरेशन ने जब बैंक में ये चेक जमा किया तो पता चला कि फिरोज ने इनका भुगतान रुकवा दिया है। मामला लंबा खिंचा और इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडबल्यूआईसीई) ने ‘नॉन कोऑपरेशन नोटिस’ जारी कर दिया जिसका मतलब है कि फेडरेशन से जुड़ी किसी भी यूनियन का सदस्य अब फिरोज नाडियाडवाला की किसी फिल्म में काम नहीं करेगा।


फेडरेशन की तरफ से ये नोटिस इसके अध्य़क्ष बी ए तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। तिवारी कहते हैं, ‘फिरोज नाडियाडवाला ने इससे पहले भी एक फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन जब हमने फेडरेशन के तरह से नोटिस जारी किया तो फिल्म में काम करने सभी कलाकार पीछे हट गए। अभी फिर से उन्होंने फिल्म की घोषणा की तो हमने सभी के पास नोटिस भेज दी। और, लोगों को इस बात से अवगत कराया कि हमारे तकनीशियन के दो करोड़ रुपये बाकी हैं, यदि आप इसमें  काम कर रहे हैं तो आप की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि इसका भुगतान निर्माता की तरह से क्लियर करवाए। वरना आप इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दे। इस फिल्म में  जियो स्टूडियो भी शामिल हो रहा है और हमने जियो सिनेमा की निर्माता ज्योति देशपांडे को भी नोटिस भेजकर इस बात से अवगत करा दिया है।’


बी एन तिवारी ने कहा, ‘जब तक हमारे तकनीशियनों  को उनका पारिश्रमिक नहीं मिलता है। कोई भी तकनीशियन फिल्म ’वेलकम टू द जंगल’ में काम नहीं करेगा। हम उनकी  शूटिंग रोकने नहीं जा रहे हैं, लेकिन हमारी फेडरेशन से जुड़े कलाकार और तकनीशियन फिल्म में काम ही नहीं करेंगे। हमने फिल्म से जुड़े अक्षय कुमार समेत सभी सभी कलाकारों और फिल्म के निर्देशक अहमद खान को भी इस बारे में सूचना दे दी है कि शूटिंग को रोका जाए।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here