Home Breaking News Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों का प्रदर्शन, आज राज्य में बंद का आह्वान

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों का प्रदर्शन, आज राज्य में बंद का आह्वान

0
Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों का प्रदर्शन, आज राज्य में बंद का आह्वान

[ad_1]

Former chief minister Chandrababu Naidu arrest party supporters protest state bandh

चंद्रबाबू नायडू
– फोटो : Getty

विस्तार


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने सोमवार को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए जन सेना पार्टी (जेएसपी) के पवन कल्याण ने भी इस बंद का समर्थन किया है। पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के एक दिन बाद यानी की रविवार को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

लोगो से प्रदर्शन का समर्थन करने का अनुरोध

टीडीपी आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने पार्टी के कैडर, लोगों और समर्थकों से आंदोलन में भाग लेने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। जेएसपी के पवन कल्याण ने भी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सत्तारूढ़ वाईएसआर पार्टी पर राज्य के अन्य विपक्षी पार्टियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। 

चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें राजमुंदरी सेंट्रल जेल ले जाया गया। उनकी रिमांड से पहले जेल में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। वहीं इसके विरोध में टीडीपी के कार्यकर्ता विजयवाड़ा अदालत के परिसर में जमा हुए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए राजमुंदरी पुलिस ने धारा 144 लगा दिया। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here