[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के अपने सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की. हालांकि बारिश ने मैच को पूरा नहीं होने दिया. बारिश के कारण खेल रोके जाने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब यह मुकबला आज यानी 11 सितंबर को रिजर्व-डे के दिन पूरा होगा. कप्तान राेहित शर्मा ने 49 गेंद पर 56 रन बनाए. 6 चौका और 4 छक्का लगाया. वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 58 रन बनाए. 10 चौका जड़ा. दोनों ही बैटर्स का यह टूर्नामेंट का लगातार दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले रोहित और गिल नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे थे. टीम ने मुकाबला 10 विकेट से जीता भी था.
केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. रिजर्व-डे के दिन यही दोनों बैटर पारी को आगे बढ़ाएंगे. लेकिन सोमवार 11 सितंबर की बात करें, कोलंबो में 90 फीसदी बारिश की आशंका है. ऐसे में मैच शायद ही पूरा हो सके. अगर मैच पूरा नहीं होता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे. लेकिन टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. कोलंबो में अगले 7 दिन बारिश की आशंका है. ऐसे में अगर सुपर-4 के बचे अन्य मैच भी रद्द हो जाते हैं, तो भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

पाकिस्तान के 2 मैच में 3 अंक
भारत और पाकिस्तान का मैच यदि बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान के 2 मैच में 3 अंक हो जाएंगे. पाक ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था. भारत के एक मैच में एक अंक रहेंगे. अभी श्रीलंका के एक मैच में 2 अंक और बांग्लादेश के 2 मैच के बाद शून्य अंक हैं. यदि सुपर-4 के बचे भी बारिश के कारण धुल जाते हैं, तो पाकिस्तान और श्रीलंका के 3-3 मैच के बाद 4-4 अंक हो जाएंगे.
टीम इंडिया के 3 मैच के बाद 3 तो बांग्लादेश के 3 मैच के बाद एक अंक रहेंगे. ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. फाइनल भी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही होना है. यदि फाइनल भी बारिश के कारण नहीं होता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. एशिया कप के 39 साल के इतिहास में अब तक कभी भी टूर्नामेंट में संयुक्त विजेता देखने को नहीं मिला है.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Team india
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 05:45 IST
[ad_2]
Source link