Home Breaking News Chandrayaan: ‘चंद्रयान के तीनों मिशनों ने बेजोड़ डाटा उपलब्ध कराए’, चर्चित वैज्ञानिक देबीप्रसाद ने कही ये बात

Chandrayaan: ‘चंद्रयान के तीनों मिशनों ने बेजोड़ डाटा उपलब्ध कराए’, चर्चित वैज्ञानिक देबीप्रसाद ने कही ये बात

0
Chandrayaan: ‘चंद्रयान के तीनों मिशनों ने बेजोड़ डाटा उपलब्ध कराए’, चर्चित वैज्ञानिक देबीप्रसाद ने कही ये बात

[ad_1]

Chandrayaan missions providing unmatched data for global scientific community: Scientist Debiprosad Duari

चंद्रयान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत के चंद्रयान मिशन ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए अब तक ‘बेजोड़ डाटा’ उपलब्ध कराया है, जिससे भविष्य में मानव बस्ती स्थापित करने की संभावना सहित विभिन्न आयामों से चंद्रमा की खोज का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह दावा किया है प्रख्यात वैज्ञानिक देबीप्रसाद दुआरी ने।

दुआरी ने कहा कि इसरो के तीन चंद्रयान मिशनों ने चंद्रमा पर पानी या बर्फ की उपस्थिति, वहां मिले अज्ञात खनिजों, तत्वों और तापमान में बदलाव पर अधिक प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा, ‘सभी चंद्रयान मिशनों ने न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेजोड़ डाटा उपलब्ध कराया है। चंद्रयान-1 ने 2008 में चंद्रमा खनिज मैपर (नासा और इसरो के बीच सहयोगी उपकरण) का उपयोग किया था, और पहली बार ध्रुवीय क्षेत्र के पास 60,000 करोड़ लीटर पानी की बर्फ की उपस्थिति के बारे में बताया था।

उन्होंने अपने कोलकाता कार्यालय में बातचीत के दौरान पीटीआई से बातचीत में उन्होने कहा, ”इस सूचना के आधार पर रॉकेट ईंधन और सिंथेटिक बायोस्फीयर बनाने सहित अन्य क्षेत्रों में इसके इस्तेमाल की पहचान की गई जहां मनुष्य रह सकते हैं।” दुआरी ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन (2019) में लैंडर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में नाकाम रहा लेकिन उसने चार साल तक चंद्रमा की परिक्रमा की जिससे ‘ज्ञान, सूचना, डाटा और तस्वीरों का खजाना’ मिला। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here