[ad_1]
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में एक चीज जो अब तक कॉन्सटेंट रही है, वह है बारिश। ग्रुप स्टेज का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद रविवार को सुपर फोर मैच में भी इसने खलल डाला। जिसकी वजह से पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका। रविवार शाम पांच बजे बारिश ने खलल डाला और कल का दिन पूरा दिन इससे धुल गया।
अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा। कल अंपायर्स ने मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से यह शुरू नहीं हो सका। हालांकि, जब इसे शुरू कराने की कोशिश की गई तो फिर से बारिश आई और कल का दिन धुल गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे की घोषणा की थी और ऐसे में अब यह मैच आज कराया जाएगा।
रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से आज यह मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा। हालांकि, क्या यह मैच आज भी पूरा हो पाएगा? क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? यह तमाम सवाल फैंस के मन में हैं। तो आइए जानते हैं कि कोलंबो में आज यानी रिजर्व डे पर मौसम का क्या हाल रहने वाला है….
No Match!! 😔#MominSaqib #INDvsPAK #AsiaCup #Colombo pic.twitter.com/zQPdjYrxog
— Momin Saqib (@mominsaqib) September 10, 2023
सबसे पहले जानें क्या हैं नियम
अगर आज भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत होती है तो नियम के मुताबिक मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां तक रविवार को खेला गया था। यानी भारतीय पारी 24.1 ओवर के आगे से शुरू होगी। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। खेल की शुरुआत यहीं से होगी और पूरे 50 ओवर का मैच कराया जाएगा। फिर पाकिस्तान भी पूरे 50 ओवर खेलेगी।
बारिश की क्या है संभावना?
रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। वहां आज सुबह से बारिश हो रही थी और मैदान कवर्स में ही है। हालांकि, धूप निकलने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल सकता है। यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच अपने नियमित समय दोपहर तीन बजे ही शुरू होगा। वहीं, वेदर.कॉम के मुताबिक, आज दोपहर तीन बजे के बाद से कोलंबो में बारिश की संभावना कभी भी 70 प्रतिशत से कम नहीं हुई है। यानी कल से भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना शाम साढ़े पांच बजे की है।
Morning! It’s bright and sunny in Colombo right now ☀️♥️ #AsiaCup2023 #INDvPAK pic.twitter.com/nVNinPFM9Z
— Farid Khan (@_FaridKhan) September 11, 2023
[ad_2]
Source link