Home Sports Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज के मुंह पर लगी जडेजा की गेंद, निकलने लगा खून; इकठ्ठा हो गए खिलाड़ी

Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज के मुंह पर लगी जडेजा की गेंद, निकलने लगा खून; इकठ्ठा हो गए खिलाड़ी

0
Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज के मुंह पर लगी जडेजा की गेंद, निकलने लगा खून; इकठ्ठा हो गए खिलाड़ी

[ad_1]

Asia cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, पाकिस्तानी बल्लेबाज आगा सलमान के चेहरे पर रविंद्र जडेजा की एक गेंद जोर से लग गई. गेंद लगते ही आगा सलमान के चेहरे से खून भी निकलने लगा, जिसके बाद मैदान पर अफरा-तफरी मच गई. आगा सलमान के चेहरे से खून निकलता देख मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके पास इकठ्ठा हो गए. मैदान पर ये नजारा देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी घबरा गए. 

पाकिस्तानी बल्लेबाज के मुंह पर लगी जडेजा की गेंद

दरअसल, हुआ यूं कि पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा गेंदबाज के लिए आए. पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान इस दौरान क्रीज पर मौजूद थे. पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा की आखिरी गेंद आगा सलमान के चेहरे पर जा लगी. आगा सलमान ने उस दौरान हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. आगा सलमान के चेहरे से खून निकलता देख मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके पास इकठ्ठा हो गए. पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम से तुरंत टीम डॉक्टर दौड़ते हुए आए और आगा सलमान को फर्स्ट-एड दिया. 

कोहली और राहुल के तूफान में उड़ा पाकिस्तान 

इससे पहले विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और दोनों के बीच अटूट दोहरी शतकीय साझेदारी से भारत ने बारिश से प्रभावित एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट पर 356 रन बनाए. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की. कोहली ने अपने 47वें शतक के दौरान 94 गेंद में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. कोहली ने राहुल (नाबाद 111 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट साझेदारी भी की. इन दोनों ने डेथ ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया, जिससे भारत अंतिम 10 ओवर में 105 रन जोड़ने में सफल रहा.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here