Home Sports अनजान स्पिनर का कोलंबो में बवाल, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ‘मिस्ट्री’ में उलझा

अनजान स्पिनर का कोलंबो में बवाल, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ‘मिस्ट्री’ में उलझा

0
अनजान स्पिनर का कोलंबो में बवाल, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ‘मिस्ट्री’ में उलझा

[ad_1]

Who Is Dunith Wellalage: भारतीय क्रिकेटर्स को दुनिया में स्पिन को अच्छी तरह से खेलने के लिए जाना जाता है. लेकिन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को गजब हो गया. विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे सूरमा श्रीलंका के एक अनजान स्पिनर की जाल में आसानी से फंसते चले गए. आखिरी इस स्पिनर ने कौन सी ‘मिस्ट्री’ गेंद फेंकी जिसपर वर्ल्ड क्लास बैटर गच्चा खा गए? कौन है ये गेंदबाज जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं.

01

श्रीलंका के इस 20 वर्षीय स्पिनर का नाम दुनिथ वेलालागे (Dunith Wellalage)  है. वेलालागे ने एशिया कप (Asia Cup) सुपर फोर के चौथे मैच में भारत के खिलाफ अपनी स्पिन से कहर बरपा दिया. श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने उन्हें भारतीय पारी के 12वें ओवर में गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया. वेलालागे ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल (Shubman Gill) को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई. गिल 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए. (AP)

02

दुनिथ वेलालागे ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पारी के 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान दासुन शनाका के हाथों कैच कराकर भारत को बड़ा झटका दिया. कोहली महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान रोहित शर्मा को वेलालागे ने अपनी मिस्ट्री गेंद पर बोल्ड कर दिया. रोहित अर्धशतक बनाकर आउट हुए. (AP)

03

भारतीय पारी के 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेलालागे ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे केएल राहुल को अपना शिकार बनाया. उन्होंने राहुल को 39 रन के निजी स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच किया. विकेटकीपर ईशान किशन के रूप में वेलालागे ने अपना चौथा शिकार किया जबकि हार्दिक पंड्या को कुसाल मेंडिस के हाथों कैच कराकर 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. (AP)

04

दुनिथ वेलालागे ने पिछले साल वेस्टइंडीज में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले से धमाल मचाया था. उन्होंने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से 6 मैच में सर्वाधिक 17 विकेट अपने नाम किए थे. (AP)

05

वेलालागे ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से भी धमाल मचाया था. उन्होंने तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. वेलालागे ने कुल 264 रन बनाए थे. (AP)

06

दुनिथ वेलालागे ने वेस्टइंडीज में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 52 रन की पारी खेलने के साथ साथ 28 रन देकर 5 शिकार किए थे. (AP)

07

साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले वेलालागे ने इस मुकाबले से पहले 12 वनडे में 13 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में 16 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने 25 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 80 विकेट दर्ज हैं. (AP)

08

दुनिथ वालालेगे ने भारत के खिलाफ मैच में अपने 10 ओवर के स्पैल में एक ओवर मेडन रखते हुए 5 विकेट हासिल किए. चरित असलंका ने 4 विकेट निकाले. इस तरह भारतीय बैटिंग ऑर्डर को धराशायी करने में श्रीलंका के दो स्पिनरों का बड़ा हाथ रहा. (AP)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here