Home Breaking News टाइम मैगजीन 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए फिर चुने गए आयुष्मान, तीन साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

टाइम मैगजीन 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए फिर चुने गए आयुष्मान, तीन साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

0
टाइम मैगजीन 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए फिर चुने गए आयुष्मान, तीन साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

[ad_1]

ayushmann khurrana is only indian to be chosen for time magazines 100 impact award

आयुष्मान खुराना
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार


आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल भी हो गई है, जिसका फैंस के साथ-साथ अभिनेता भी जश्न मना रहे हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल का यह सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान के साथ-साथ अनन्या पांडे भी नजर आई हैं। अब आयुष्मान और उनके फैंस के लिए एक और खुशखबर है कि आयुष्मान को इस साल प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन के द्वारा प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हो रहा है। 

दूसरी बार मिल रहा सम्मान

बता दें कि आयुष्मान इस साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। तीन साल में जब दूसरी बार हो रहा है कि जब मैग्जीन ने अभिनेता को सम्मानित किया है, जहां टाइम के लिए यह पहली बार है। बता दें कि डिसरप्टिव सिनेमा के अपने ब्रांड के माध्यम से भारत में कंटेंट को आगे बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान के साथ-साथ यूनिसेफ के राजदूत के रूप में बाल अधिकार संरक्षण के लिए उनके अनुकरणीय कार्य ने टाइम को उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रेरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Parineeti Chopra: दुल्हन बनने को तैयार परिणीति! परिवार संग उदयपुर होने वाली हैं रवाना?

आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया

आयुष्मान ने इस बड़ी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह दूसरी बार है कि प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने कैमरे के साथ-साथ कैमरे के बाहर भी मेरे काम को मान्यता देने के लिए चुना है। मैं टाइम मैगजीन के इस सम्मान से गौरवान्वित होने के साथ-साथ अभिभूत भी हूं, क्योंकि यह एक कलाकार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले एक इंसान के रूप में मेरे मूल विश्वास प्रणाली को मान्य करता है।’ 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here