[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 228 रन से हराया
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक ठोका
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से हराया. ये भारत की वनडे में रनों के लिहाज से बड़ी जीत है. भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में सिर्फ 128 रन बना सकी. चोट के कारण हारिस रऊफ और नसीम शाह बैटिंग के लिए ही नहीं उतरे. इस तरह भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान पर मिली इस धमाकेदार जीत से कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए. खासतौर पर उन्होंने वापसी पर शतक ठोकने वाले केएल राहुल की जमकर तारीफ की.
रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, “हमने जिस तरह से मैच में बैटिंग की, हमारे लिए काफी सकारात्मक चीजें रहीं और फिर विराट और केएल की बैटिंग तो थी ही. हम जानते हैं कि यह कोहली की विशिष्ट पारी थी. उन्होंने अपनी पारी को अच्छे से संवारा. केएल के लिए बहुत खुश हूं. आखिरी मिनट में बदलाव. चोट से उबरने के बाद वापसी आसान नहीं होती. टॉस से पांच मिनट पहले हमें केएल राहुल को ये कहना पड़ा कि आप खेल रहे हैं. ऐसे में उन हालातों में मैच में उतरना और इस तरह की पारी खेलना वाकई लाजवाब है.”
रोहित टीम इंडिया की गेंदबाजी से भी खुश नजर आए. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की. रोहित ने कहा, बुमराह काफी अच्छी लय में दिखे. उन्होंने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराया. उन्होंने पिछले 8-15 महीनों में काफी मेहनत की है. मुझे मालूम है कि इस तरह की चोट के बाद वापसी कितनी मुश्किल होती है. बुमराह फिलहाल 27 के हैं. उनके लिए वापसी करना और इस तरह से गेंदबाजी करना ये बताता है कि बुमराह क्या हैं?
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, KL Rahul, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 12, 2023, 06:42 IST
[ad_2]
Source link