[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप का बादशाह माना जाता है. सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम ही दर्ज है. दूसरे नंबर पर जिस टीम का नाम आता है वो श्रीलंका है. सुपर 4 के मुकाबले में मेजबान टीम ने कुछ ऐसा किया जिसने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला जिसे तोड़ना नामुमकिन जैसा होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एकतरफा मुकाबले में रौंद कर उतरी भारतीय टीम को श्रीलंका के गेंदबाजों ने पस्त कर दिया. एशिया कप सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में पूरी भारतीय टीम महज 213 रन ही बना पाई. कमाल की बात है जिसने पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान जैसी खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 356 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. विराट कोहली और केएल राहुल ने दमदार शतक जमाया था. श्रीलंका ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को बर्बाद कर दिया.
श्रीलंका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनडे इंटरनेशनल में श्रीलंका की टीम का धमाकेदार गेंदबाजी प्रदर्शन लगातार जारी है. भारतीय टीम को एशिया कप सुपर 4 में ऑलआउट करने के साथ ही लगातार 14 मुकाबले में विरोधी को ढेर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. श्रीलंका की टीम का विजय रथ पिछले 14 मुकाबलों से लगातार चला आ रहा है. किसी भी टीम के लिए लगातार 14 वनडे मुकाबले में विरोधी को ऑलआउट करना नामुमकिन जैसा रिकॉर्ड है.
तीन गेंदबाजों ने टीम इंडिया को किया ढेर
श्रीलंका की टीम के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में तीन स्पिनर ने काम बखूबी अंजाम दिया. 20 साल के दुनिथ वेलाल्गे ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी. इस स्पिनर ने टीम इंडिया को लगातार 4 शुरुआती झटके दिए. शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को अपना शिकार बनाया. चरिथ असालंका ने तो इससे भी घातक गेंदबाजी की और 9 ओवर में महज 18 रन देकर 4 विकेट झटके. ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को उन्होंने अपना शिकार बनाया.
.
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka
FIRST PUBLISHED : September 12, 2023, 21:23 IST
[ad_2]
Source link