Home Sports 2 श्रीलंकाई गेंदबाज ने किया पूरी टीम इंडिया का सफाया, 1 बैटर ने फिर भी कूटा

2 श्रीलंकाई गेंदबाज ने किया पूरी टीम इंडिया का सफाया, 1 बैटर ने फिर भी कूटा

0
2 श्रीलंकाई गेंदबाज ने किया पूरी टीम इंडिया का सफाया, 1 बैटर ने फिर भी कूटा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मुकाबले को लेकर बातें कम की जा रही थी लेकिन मैच ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. एक दिन पहले ही पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी का कीमा बनाकर 356 रन ठोकने वाली टीम 200 रन तक पहुंचने में जूझती नजर आई. श्रीलंका के सिर्फ 2 गेंदबाज ने मिलकर पूरी टीम इंडिया का सफाया कर दिया.

एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में रिजर्व डे पर पाकिस्तान की टीम का बुरा हाल करने वाली भारतीय टीम 1 दिन बाद ही संघर्ष करती नजर आई. मेजबान श्रीलंका की फिरकी ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी का दम निकाल दिया. कमाल की बात यह रही कि सिर्फ 2 गेंदबाजों ने पूरी भारतीय टीम को पस्त कर दिया. दुनिथ वेलाल्गे ने वनडे में पहली बार 5 विकेट चटकाए तो चरित असालंका ने 4 विकेट झटके.

भारतीय टीम पर 2 स्पिनर हावी
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया था और रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था. 2 विकेट पर 356 रन ठोके जिसमें टॉप चार बल्लेबाजों का बड़ा स्कोर आया. यहां पूरी टीम पर दुनिथ वेलाल्गे और असालंका हावी हो गए. 20 साल के दुनिथ वेलाल्गे ने 40 रन देकर 5 विकेट झटके. वनडे में पहली बार यह पंजा खोला. असालंका ने 9 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. दुनिथ वेलाल्गे ने टीम को शुरुआती 4 विकेट निकालकर दिए लेकिन इसके बाद आकर असालंका ने ऐसी घातक गेंदबाजी की जिसने टीम को छोटे स्कोर पर समेटने मे अहम भूमिका निभाई.

कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले जमाया अर्धशतक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी जमाई. शुरुआत में ही आकर उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के मारते हुए अर्धशतक जमाया. पहले विकेट के लिए उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 80 रन जोड़े. इसके अलावा पिछले मैच के हीरो केएल राहुल 39 रन की पारी खेली.

Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here