[ad_1]

Chandrababu Naidu
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आंध्र प्रदेश सीआईडी ने तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की 15 दिनों की हिरासत की मांग के लिए अदालत में एक याचिका दायर की है। वहीं, नायडू की कानूनी टीम ने उन्हें जेल से जल्द रिहा कराने और हाउज कस्टडी (घर पर हिरासत में रखने) के लिए एक याचिका दायर की है।
एक अधिकारी ने बताया कि सीआईडी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं, चंद्रबाबू नायडू की कानूनी टीम की याचिका पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख की 15 दिनों की हिरासत मांगी है। हम केवल मांग कर सकते हैं, लेकिन अंत में जब सुनवाई की बात आएगी तो अदालत फैसला करेगी।
सोमवार को, नायडू की कानूनी टीम ने उन्हें जेल से जल्द रिहा करने और घर पर हिरासत में रखे जाने के लिए एक याचिका दायर की है। विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत में इस याचिका पर बहस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री की कानूनी टीम घर पर हिरासत लिए जाने के फैसले का इंतजार कर रही है, जो मंगलवार को सुनाए जाने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link