Home Sports Asia Cup 2023: बेहद खतरनाक है श्रीलंका का ये 20 साल का स्पिनर, भारत की आधी टीम को अकेले ही किया आउट

Asia Cup 2023: बेहद खतरनाक है श्रीलंका का ये 20 साल का स्पिनर, भारत की आधी टीम को अकेले ही किया आउट

0
Asia Cup 2023: बेहद खतरनाक है श्रीलंका का ये 20 साल का स्पिनर, भारत की आधी टीम को अकेले ही किया आउट

[ad_1]

Dunith Wellalage News: श्रीलंका के 20 साल के घातक लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने टीम इंडिया के खिलाफ मंगलवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर मचाकर रख दिया. दुनिथ वेलालगे ने अकेले ही टीम इंडिया के 5 विकेट चटका दिए. श्रीलंका के 20 साल के घातक लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53), केएल राहुल (39) और हार्दिक पांड्या (5) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

बेहद खतरनाक है श्रीलंका का ये 20 साल का स्पिनर

श्रीलंका के 20 साल के घातक लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने 14 जून 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकल में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था. दुनिथ वेलालगे श्रीलंका के लिए अभी तक 13 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 18 विकेट हासिल कर चुके हैं. दुनिथ वेलालगे का जन्म 9 जनवरी 2003 को कोलंबो में हुआ था. श्रीलंका के लिए घरेलू क्रिकेट में इस गेंदबाज ने कुल 126 विकेट चटकाए हैं. 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में दुनिथ वेलालगे ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए थे. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here