Home Breaking News IND vs SL: 20 साल के स्पिनर ने बरपाया कहर, रोहित-कोहली समेत पांच खिलाड़ियों को आउट कर दिलाई मेंडिस की याद

IND vs SL: 20 साल के स्पिनर ने बरपाया कहर, रोहित-कोहली समेत पांच खिलाड़ियों को आउट कर दिलाई मेंडिस की याद

0
IND vs SL: 20 साल के स्पिनर ने बरपाया कहर, रोहित-कोहली समेत पांच खिलाड़ियों को आउट कर दिलाई मेंडिस की याद

[ad_1]

Dunith Wellalage took five wickets dismissed Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya KL Rahul and Shubman Gill

दुनिथ वेलालगे ने रोहित शर्मा को आउट किया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (12 सितंबर) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेलने वाले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में फेल हो गए। श्रीलंका के गेंदबाज ने इन सभी को आउट कर दिया। 20 साल के दुनिथ वेलालगे इन दिग्गजों को पवेलियन भेजा।

वेलालगे ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट लिए। वेलालगे ने पहली बार अपने वनडे करियर के किसी मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने दुनिया के कई दिग्गजों को एक ही पारी में आउट कर दिया। इस श्रीलंकाई स्पिनर ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने भारत के शुरुआती छह में से पांच खिलाड़ियों को आउट किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here