Home Sports INDvsSL: पाक को रौंदा, अब लंका जीतने की बारी, मौसम देगा साथ या पड़ेगा भारी?

INDvsSL: पाक को रौंदा, अब लंका जीतने की बारी, मौसम देगा साथ या पड़ेगा भारी?

0
INDvsSL: पाक को रौंदा, अब लंका जीतने की बारी, मौसम देगा साथ या पड़ेगा भारी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: भारत-श्रीलंका का मुकाबला कोलंबो में होगा
क्या बारिश में धुलेगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला?

नई दिल्ली. टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है. पाकिस्तान को रौंदने के 16 घंटे बाद भारत की सुपर-4 में टक्कर मेजबान श्रीलंका से है. रोहित शर्मा की टीम इंडिया अगर ये मैच जीती तो फिर फाइनल का टिकट पक्का है लेकिन, भारत-पाकिस्तान मैच की तरह इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में भारत को अगर एशिया कप के फाइनल में पहुंचना है तो फिर मौसम का साथ मिलना जरूरी है. क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले का नतीजा बारिश के कारण रिजर्व डे में आकर निकला. यानी दो दिन के बाद फैसला हुआ. ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? ये जानना जरूरी हो जाता है.

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान कोलंबो में बारिश की आशंका है. खासतौर पर दोपहर 2 से पांच बजे के बीच बारिश हो सकती है. हालांकि, भारत-पाकिस्तान के मुकाबले जैसी बारिश शायद ना हो. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच में बाधा भी पड़ती है तो इस बात की उम्मीद है कि मुकाबला पूरा हो जाए, फिर भले ही ओवर में कटौती करके ही ऐसा क्यों न हो.

IND vs SL: 16 घंटे में दूसरा मैच खेलेगी टीम इंडिया, जीत के 2 हीरो बाहर बैठेंगे? रोहित लेंगे मुश्किल फैसला

एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में मंगलवार को दोपहर 2 से 6 बजे के बीच बारिश की आशंका है. शाम के वक्त बारिश की आशंका 40 फीसदी के आसपास है. हालांकि, शाम को कुछ घंटों के लिए मौसम खुल सकता है. ऐसे में मैच के होने की पूरी संभावना है. मतलब, भारत-पाकिस्तान मैच से उलट यहां मुकाबले की पूरी उम्मीद है. ऐसे में भारत की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश करने पर होगी.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, India Vs Sri lanka, Weather Udpate

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here