Home Breaking News Jammu: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

Jammu: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

0
Jammu: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

[ad_1]

foure dead as landslide hits truck on Jammu-Srinagar National Highway

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी चार शवों को निकाला गया है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उनके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उनके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए ट्रक में ले जाए जा रहे लगभग छह मवेशी भी दुर्घटना में मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है और इसे यातायात योग्य बनाने के प्रयास जारी हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here