Home Breaking News Maharashtra: इस साल अगस्त तक मराठवाड़ा में 685 किसानों ने की आत्महत्या, कृषि मंत्री के जिले में सबसे ज्यादा

Maharashtra: इस साल अगस्त तक मराठवाड़ा में 685 किसानों ने की आत्महत्या, कृषि मंत्री के जिले में सबसे ज्यादा

0
Maharashtra: इस साल अगस्त तक मराठवाड़ा में 685 किसानों ने की आत्महत्या, कृषि मंत्री के जिले में सबसे ज्यादा

[ad_1]

Maharashtra Marathwada record farmer suicides in 2023 Agriculture Minister's home district on top news updates

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बढ़ रहे किसानों की आत्महत्या के मामले।
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। खराब फसल, कर्ज चुकाने का दबाव और खराब माली हालत के चलते यहां साल 2023 में ही 685 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा 31 अगस्त तक का ही है, जिससे अधिकारियों और सरकार की चिंता बढ़ गई है। 

एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, मौतों का सबसे ज्यादा आंकड़ा बीड जिले से है, जहां अब तक 186 किसान मौत को गले लगा चुके हैं। बीड महाराष्ट्र के मौजूदा कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का गृह जिला है। मुंडे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट का हिस्सा हैं, जिसने हाल ही में शरद पवार के नेतृत्व को ठुकराते हुए सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने का फैसला किया था। मुंडे को इसके दो हफ्ते बाद ही शिंदे सरकार में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल गई थी। 

बता दें कि मध्य महाराष्ट्र का इस शुष्क क्षेत्र में आठ जिले- औरंगाबाद, जालना, बीड, परभनी, नांदेड, उस्मानाबाद, हिंगोली और लातूर हैं। यहां के डिवीजनल कमिश्नर के दफ्तर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 के बीच मराठवाड़ा में 685 किसानों ने आत्महत्या कर ली। इनमें से 294 ने अपनी जान मानसून के महीनों यानी जून से अगस्त के बीच दे दी। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here