Home Breaking News PM Modi: जी20 के सफल आयोजन के बाद पीएम मोदी ने पीएमओ कर्मचारियों से की चर्चा, सम्मेलन के अनुभवों पर की बात

PM Modi: जी20 के सफल आयोजन के बाद पीएम मोदी ने पीएमओ कर्मचारियों से की चर्चा, सम्मेलन के अनुभवों पर की बात

0
PM Modi: जी20 के सफल आयोजन के बाद पीएम मोदी ने पीएमओ कर्मचारियों से की चर्चा, सम्मेलन के अनुभवों पर की बात

[ad_1]

After the success of G20 PM Modi discussed experiences with PMO employees regarding conference

पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : एएनआई

विस्तार


भारत ने इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया। जी20 के सफल आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के कर्मचारियों और अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और कर्मचारियों-अधिकारियों से उनके अनुभवों पर बात की। इसके बाद वे विदेश मंत्रालय सहित सभी स्तर के कर्मियों से मिलने और बात करने अचानक सुषमा स्वराज भवन पहुंच गए।

पीएम मोदी ने जी20 आयोजन को बताया सफल

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने उनसे उनके जी-20 अनुभव पर बात की। भारत की अध्यक्षता में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त हुआ और इसे बेहद सफल बताया गया। समूह ने तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद यूक्रेन में युद्ध सहित कई मुद्दों पर सर्वसम्मित से घोषणापत्र जारी कर पाने में सफल रहा। विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की।

अमेरिका ने जी-20 शिखर सम्मेलन को बताया पूरी तरह सफल

अमेरिका ने भारत की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन को पूरी तरह सफल बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह एक बड़ी सफलता है। जी-20 एक बड़ा संगठन है। रूस और चीन इसके सदस्य हैं। वहीं, अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लीड स्टोरी के शीर्षक में लिखा, भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया, पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here