[ad_1]

जी किशन रेड्डी
– फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद के इंदिरा पार्क में केसी राव सरकार के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा उनके समर्थन में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
#WATCH | Telangana BJP president & Union minister G Kishan Reddy, who was sitting on a 24-hour hunger strike against the KC Rao government in Hyderabad’s Indira Park, detained by police pic.twitter.com/X0HrBu0y6a
— ANI (@ANI) September 13, 2023
किशन रेड्डी ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर कहा कि तेलंगाना के लोगों के अधिकारों के लिए भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी गिरफ्तारी आपका पतन है। केसीआर सरकार अपने अत्याचारी शासन और बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा के खिलाफ भाजपा के शांतिपूर्ण विरोध को बाधित नहीं कर सकती। जी किशन रेड्डी ने कहा कि हम अनुमति लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार उसे रोक रही है। उन्होंने बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और डरी हुई है।
[ad_2]
Source link