[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने वाले फैंस की इन दिनों चांदी है. पहले एशिया कप में लगातार दो मुकाबले देखने को मिले और फाइनल में भी इन दोनों के टक्कर की उम्मीद की जा रही है. इसके ठीक बार भारतीय टीम के सामने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम होगी. चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स में दोनों टीमों के बीच फाइनल की उम्मीद की जा रही है. 28 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच इसका आयोजन होना है. इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह पर सबकी नजर रहेगी.
एशिया कप के ठीक बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड के हाथों में रहेगी. चयनकर्ताओं ने धमाकेदार खिलाड़ियों से भरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजी है. टीम में रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज को शामिल किया गया है.
भारत पहले क्वार्टरफाइनल में
एशियन गेम्स में पुरुष प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों हिस्सा ले रही हैं. मेजबान चीन के अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मंगोलिया, जापान, कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापोर, मालदीव्स, हांगकांग और थाईलैंड की टीमों को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम पहले ही टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है. आईसीसी रैंकिंग्स के आधार पर उन चारों को यह मौका मिल रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल
4 और 5 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. लीग मुकाबलों में से जो चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी वो इन चारों से खेलेंगी. भारत और पाकिस्तान को 4 अक्टूबर को खेलना है. उम्मीद के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होगी. 7 अक्टूबर को गोल्ड मेडल यानी फाइनल मैच खेला जाना है.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन.
.
Tags: India Vs Pakistan, Rinku Singh, Tilak Verma, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 17:40 IST
[ad_2]
Source link