[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में कुछ ही दिन का समय रह गया है. उससे पहले कई टीमें वनडे मैचों में व्यस्त हैं. वनडे विश्व कप में 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलियाअभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच सेनविस पार्क में खेला गया. इस मैच में अफ्रीकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के एक बैटर का शानदार शतक भी देखने को मिला.
दरअसल, हम बात कर रहे एडेन माक्ररम के बारे में. एडेन माक्ररम ने ही साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में बेहतरीन शतक जड़ा. उन्होंने 74 गेंदो में कुल 102 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे. एडेन माक्ररम का स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 130 से ज्यादा का था. वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले एडेन मारक्रम का और खतरनाक होना विरोधी टीमों के खिलाफ खतरा सा है.
111 रनों से जीता मैच
साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 111 रनों से जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनपर ही भारी पड़ गया. साउथ अफ्रीका ने बैटिंग करते हुए 338 बनाए. इसमें एडेन माक्ररम के शतक के अलावा क्विंटन डी कॉक के 82, कप्तान टेंबा बावुमा के 57 रन भी शामिल थे. इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 227 रन ही बना सकी. दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 78 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा नहीं छू सका. साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी ने 4 विकेट झटके.
आईपीएल में कर चुके हैं कप्तानी
एडेन माक्ररम ने इस साल आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी की थी. लेकिन उनकी कैप्टेंसी में टीम कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सकी थी. उन्होंने 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते थे. इतना ही नहीं प्वाइंट्स टेबल में उनका सफर 10वें (अंंतिम) नंबर पर रहकर खत्म हुआ था.
.
Tags: Aiden Markram, South Africa National Cricket Team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 07:56 IST
[ad_2]
Source link