Home Sports विकेटकीपर, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज, 3 क्रिकेटर्स के साथ रहे उर्वशी के चर्चे

विकेटकीपर, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज, 3 क्रिकेटर्स के साथ रहे उर्वशी के चर्चे

0
विकेटकीपर, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज, 3 क्रिकेटर्स के साथ रहे उर्वशी के चर्चे

[ad_1]

हाइलाइट्स

विकेटकीपर, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज.
इन 3 क्रिकेटरों के साथ रहे उर्वशी रौतेला के रोमांस के चर्चे.

नई दिल्ली. क्रिकेटर्स और बॉलीवुड हसीनाओं का रिश्ता काफी पुराना है. समय-समय पर इनके प्यार के चर्चे सुर्खियों में बने रहते हैं. मौजूदा समय में भी बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री चर्चा में बनी हुई है, लेकिन अबतक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि आखिरकार वह किस खिलाड़ी के साथ रिश्ते में हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार हम किस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह कोई और नहीं बल्कि लाखों दिलों पर राज करने वाली 29 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हैं. रौतेला का नाम तीन स्टार क्रिकेटरों के साथ जुड़ चुका है. रौतेला का नाम जिन क्रिकेटरों के साथ जुड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

हार्दिक पंड्या के साथ सुर्खियों में रहीं रौतेला:

उर्वशी रौतेला का किसी क्रिकेटर के साथ सबसे पहले नाम सुर्खियों में आया तो वह मौजूदा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनेसमैन गौतम सिंघानियया की पार्टी में आज से करीब पांच साल पहले इनकी मुलाकात हुई थी. इस बीच दोनों की दोस्ती हुई, फिर डेटिंग की भी चर्चा होने लगी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों शख्स अलग हो गए. मौजूदा समय में पंड्या जहां नतासा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं. वहीं रौतेला अब भी अकेली हैं.

यह भी पढ़ें- हाय रे किस्मत, शतक लगाने जा रहे थे डेविड वॉर्नर! रन लेते वक्त मैदान में फंसा पैर और महाराज ने कर दिया आउट, VIDEO

पंत-रौतेला के रिश्ते ने भी खूब बटोरी सुर्खियां:

हार्दिक पंड्या के बाद जिस क्रिकेटर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम जुड़ा वह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. दोनों के बीच काफी विवाद भी देखे गए. पंत ने हालांकि, इस बीच कई बार सफाई भी दी. सोशल मीडिया यूजर्स जब कुछ ज्यादा ही इनके रिश्ते में दिलचस्पी लेने लगे तो पंत ने साल 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए सारे विवादों को खत्म कर दिया. हालांकि, पंत के इस सफाई के बावजूद अब भी क्रिकेट प्रेमी मौका मिलने पर इन्हें छेड़ने से चूकते नहीं हैं.

नसीम शाह के साथ चर्चा में हैं रौतेला:

मौजूदा समय में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ उर्वशी रौतेला के नाम की खूब चर्चा हो रही है. भारत-पाक मुकाबले के दौरान उन्हें अक्सर मैदान में पाया जाता है. एशिया कप 2022 के दौरान जब भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी. उस दौरान उन्होंने शाह के साथ अपनी एक वीडियो साझा करते हुए अपने रिश्ते  को और हवा दे दी थी. हालांकि, जब उनके रिश्ते की चर्चा जोरों पर होने लगी तो नसीम ने उर्वशी को पहचानने से इनकार करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की थी.

Tags: Hardik Pandya, Naseem Shah, Rishabh Pant, Urvashi Rautela

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here