[ad_1]
नई दिल्ली. केएल राहुल चोट से उबरने के बाद एशिया कप 2023 में उतर रहे हैं. लगभग 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले राहुल ने कहा कि उन्हें प्लेइंग-XI में जगह मिलने की उम्मीद थी. मैं बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों भूमिकाओं के लिए पूरी तरह तैयार हूं. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मैच में वापसी की और नाबाद 111 रन बनाए. यह मार्च के बाद भारत की तरफ से उनका पहला मैच था. इसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग का भी जिम्मा संभाला. श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने दोनों भूमिकाएं निभाई. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ राहुल ने 2 बेहतरीन कैच पकड़ने के अलावा एक स्टंपिंग भी की. बतौर बल्लेबाज 39 रन बनाए.
केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं पिछले 2 मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश हूं. शुरू में मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन कुछ गेंदों का सामना करने के बाद मैं अच्छा महसूस करने लगा. एनसीए में रिहैब के दौरान मैंने कड़ी मेहनत की थी, जिससे उन्हें सफल वापसी करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा था कि मुझे प्लेइंग-XI में जगह मिल जाएगी और मैंने उसी तरह से तैयारी की थी. मुझे पूरा विश्वास था कि मैं टीम की तरफ से अपनी भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभा सकता हूं.
एनसीए में जमकर बहाया पसीना
31 साल के केएल राहुल को टीम मैनेजमेंट ने साफ तौर पर बता दिया था कि उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाज के साथ ही विकेटकीपर की भूमिका भी निभानी होगी. राहुल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने मुझे मेरी भूमिकाओं के बारे में बता दिया था कि मुझे मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी होगी और विकेटकीपर की भूमिका भी निभानी होगी. इस तरह के मैसेज के बाद उन्होंने एनसीए में विकेटकीपिंग का भी पर्याप्त अभ्यास किया था.
2019 में शुरू की विकेटकीपिंग
केएल राहुल ने कहा कि मैं पिछले 2 वर्षों से विकेटकीपर की भूमिका निभा रहा हूं. इसलिए मेरे लिए यह नई चीज नहीं है. मैंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकीपिंग शुरू की थी, जब ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. एनसीए में कोच के साथ मैंने अपनी विकेटकीपिंग पर भी काम किया था. उम्मीद है कि मैं अपनी दोनों भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभाता रहूंगा. राहुल ने इस साल वनडे में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव की प्रशंसा भी की, जिन्होंने अपनी तकनीक में कुछ बदलाव के बाद बेहतर गेंदबाज के रूप में वापसी की है.
विराट कोहली ने लगाया जीत का तिहरा शतक, धोनी तक नहीं कर सके ऐसा, निशाने पर सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
केएल राहुल ने कहा कि मैं वास्तव में उसकी गेंदबाजी का पूरा आनंद ले रहा हूं. उसने अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे उसको अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. हम खेल के बीच में बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति को लेकर बात करते रहते हैं. पिछले दोनों मैचों में उसकी लय भी शानदार थी. मालूम हो कि एशिया कप के सुपर-4 के एक मैच में 14 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होनी है. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगी.
.
Tags: Asia cup, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 13:18 IST
[ad_2]
Source link